कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच कई स्थानों से हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। सबसे बड़ी खबर कुमारगंज विधानसभा से आई है। यहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया।
सुरक्षाकर्मी के साथ भागकर बचाई जान
इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिख रही है। इस हमले में उनके कान से खून निकलता भी नजर आया। इसके बाद उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी के साध भागकर अपनी जान बचाई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले-भाजपा और संघ से नहीं मांगूंगा माफी, बीजेपी ने भी किया पलटवार
- सावन सोनकर के बहाने दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा इशारा, संदेश साफ है-70 पार वाले संभल जाएं
- Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
सरकार ने टीएमसी पर लगाए आरोप
इसके बाद सुवेंदु सरकार ने टीएमसी पर जमकर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया।
चुनाव हार रही हैं ममता बनर्जी
सरकार ने कहा कि घटना के समय केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद था, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।



