अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान वास्तव में होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना चाहता है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर उसे बंद करने की बात इसलिए करता है ताकि अपनी इज्जत बनाए रख सके।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्धविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि ईरान चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे, क्योंकि इससे उसे रोज लगभग 500 मिलियन डॉलर की आमदनी होती है, जबकि इसके बंद रहने से उतना ही आर्थिक नुकसान हो रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
उन्होंने आगे कहा कि ईरान केवल दिखावे के लिए इसे बंद करने की बात करता है, क्योंकि अमेरिका ने वहां की गतिविधियों को पूरी तरह रोक दिया है। ट्रंप के अनुसार, यह कदम ईरान की साख बचाने की कोशिश भर है।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले उन्हें बताया गया था कि ईरान तुरंत इस जलमार्ग को खोलना चाहता है, लेकिन अगर ऐसा किया जाता है तो भविष्य में ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं रहेगा।
हालांकि, युद्धविराम बढ़ाने के बावजूद ट्रंप ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखने की बात दोहराई है। वहीं, ईरान लगातार इस नाकाबंदी को युद्धविराम का उल्लंघन बताता रहा है।



