मंगलवार की सुबह पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में धरती कांपने से अचानक हड़कंप मच गया। सुबह आए तेज भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। झटके इतने जोरदार थे कि गहरी नींद में सो रहे लोग घबराकर जाग उठे और अपनी सुरक्षा के लिए घरों से निकलकर सड़कों की ओर दौड़ पड़े।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 दर्ज की गई। तीव्रता अधिक होने के कारण झटके काफी तेज महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 5 बजकर 59 मिनट 33 सेकंड पर आया।
👉 यह भी पढ़ें:
- दार्जिलिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भाजपा की सरकार बनते ही गोरखा समस्या का निकालेंगे समाधान
- होर्मुज के पास टकराव तेज: जब्त ईरानी जहाज ‘टोस्का’ में मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े दोहरे उपयोग वाले सामान की आशंका
- राजकोट में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला बेनकाब: बैंक अधिकारियों की मिलीभगत, 20 आरोपी गिरफ्तार
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में था। यह भूकंप जमीन की सतह से लगभग 62 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसे वैज्ञानिक दृष्टि से मध्यम गहराई वाली भूकंपीय घटना माना जाता है।
राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी धरती कांपी थी। 3 अप्रैल की रात दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में तेज झटके महसूस किए गए थे।


