हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चार घंटे हवा में ही फंसे रहे यात्रियों के निकले आंसू, बड़ा हादसा टला

Date:

नई दिल्ली। हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 एयरलाइंस की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण विमान करीब चार घंटे तक हवा में ही फंसा रहा। दहशत के मारे यात्रियों के आंसू निकलने लगे।

बताया जाता है कि फ्लाइट IC3401 रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी। इसे शाम 4.30 बजे हुबली पहुंचना था। जैसे ही विमान हुबली के पास पहुंचा, उसमें तकनीकी समस्या आ गई और पायलटों को लैंडिंग रोकनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए विमान को हवा में ही उड़ाया गया, ताकि सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी की जा सके। करीब चार घंटे तक विमान मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इस दौरान यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। कई यात्री डर के कारण प्रार्थना करने लगे, जबकि कुछ लोग रोने लगे। काफी कोशिशों के बाद विमान को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। शाम करीब 7.30 बजे फ्लाइट ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। बताया जाता है कि विमान में 22 यात्री सवार थे।  विमान में बैठे कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि यात्री डर के मारे कांप रहे थे। उनमें से कई लोग प्रार्थना कर रहे थे तो कई लोग रोने लगे थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार को एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की खबर है।  ये हादसा जिले के नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर हुआ है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा नारायणपुर के आरा पहाड़ में यह हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकरा गया। इस हादसे के बाद आरा पहाड़ से आग की लपटे उठती हुई नजर आ रही है) इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसएसपी लाल उमेंद सिंह मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है। कुछ खबरों में एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने की बात भी कही जा रही है। (यह खबर अपडेट की जा रही है)