अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में हुई एक भयावह गोलीबारी ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इस दर्दनाक घटना में आठ बच्चों की मौत हो गई, जिनकी उम्र 1 से 14 साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को एक हमलावर ने कुल 10 लोगों पर गोली चलाई और इसके बाद एक गाड़ी छीनकर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस मुठभेड़ में संदिग्ध हमलावर मारा गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Kullu News: मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच शुरू
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
प्रारंभिक जांच में इस घटना को घरेलू विवाद का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन यह जानकारी दी है कि मृत बच्चों में से कुछ हमलावर के रिश्तेदार थे। सभी मृतक बच्चे नाबालिग थे।
श्रेवेपोर्ट प्रशासन ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की पहचान शमार एल्किन्स के रूप में हुई है वहीं कहा कि यह संभवतः श्रेवेपोर्ट के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है।



