हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 217 रनों के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 159 रनों पर सिमट गई।
आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। दूसरी तरफ 21 वर्षीय साकिब हुसैन हुसैन ने 4 विकेट लेकर तहलका मचाया। प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में 3 विकट ले लिए थे।। उन्होंने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ये तीनों खिलाड़ी जीरो पर आउट हुए। इसके बाद दूसरे ओवर में साकिब हुसैन ने 1 रन के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को आउट किया, फिर तीसरे ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को पवेलियन लौटाया। इसके बाद रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा के बीच 118 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसे साकिब हुसैन ने तोड़ा। उन्होंने डोनोवन फरेरा को चलता किया है। डोनोवन फरेरा 44 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा 32 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए।
👉 यह भी पढ़ें:
- जयपुर के सरकारी स्कूल पर सियासी घमासान: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- PM Modi in Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया लोकार्पण
- Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन 26 गेंद पर 40 रन बनाए। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जबकि सलील अरोड़ा ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर 2 विकेट चटकाए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 सफलता मिली।



