महाराष्ट्र के ठाणे में सीमेंट मिक्सर और इको कार की जोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत, कई घायल

Date:

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां कल्याण-मुरबाड राजमार्ग पर सोमवार को रायते पुल पर एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक और यात्रियों से भरी मारुति इको कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कुछ घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब इको कार कल्याण से मुरबाड की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई। पांच सीटों वाली इस इको कार में 12 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव के पास स्थित रायते पुल पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए ।  सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और राजमार्ग प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचीं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु में थे। कोयंबटूर में उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति कर पास नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज अपनों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं। 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आए। मैंने सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने का अनुरोध किया, लेकिन डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का शिकार बना लिया। अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पात, लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होने देना चाहती। डीएमके के कृत्य अब एक्सपोज हो चुके हैं पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके के कृत्य अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो चुके हैं। जनता डीएमके के काले कारनामे अच्छे से जान चुकी है। झूठ फैलाने से उनके काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी से कहता हूं. कल संसद में बिल का गिरना अंत नहीं है, यह शुरुआत है। हम संघर्ष करते रहेंगे। महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे। तमिलनाडु में महिलाएं सुरक्षित नहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज तमिलनाडु में महिलाएं और यहां तक कि जवान लड़कियां भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन अब डीएमके की इस महिला विरोधी सोच का जवाब ज़रूर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके संसद में भी महिलाओं के साथ खड़ी नहीं होती, लेकिन अब इसकी महिला विरोधी सोच को कड़ी चुनौती दी जाएगी। पीएम मोदी ने डीएमके की पॉलिसी परिवार द्वारा, परिवार का और परिवार के लिए है। उन्होंने कहा कि डीएमके के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और दिल्ली में प्रमुख एमपी सभी एक ही परिवार के हैं। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया और बड़े नेताओं पर भी एक ही परिवार का कंट्रोल है।