देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक ओर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। 10 से 15 अप्रैल के बीच तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती गतिविधियों और तेज जेट स्ट्रीम के कारण कई राज्यों में मौसम अस्थिर बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 अप्रैल तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है,
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
मैदानी इलाकों में राहत के बाद अब गर्मी फिर से पैर पसार रही है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से ऊपर जाने के संकेत मिल रहे हैं।
कई स्थानों पर बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी और कटी फसलें दोनों प्रभावित हुई हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान के कई इलाकों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
अचानक बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में देखा जा रहा है, गेहूं की फसल प्रभावित हुई है और मंडियों में रखा अनाज भी भीग गया है।
पूर्वोत्तर भारत में भी हालात गंभीर हैं। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर मेघालय में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।



