पश्चिम बंगाल की सियासत में भूचाल, टीएमसी ने कहा-हुमायूं कबीर और भाजपा में एक हजार करोड़ रुपए की डील, जारी किया स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते-आते सियासी दांवपेंच और तेज हो गई है। अब पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर को लेकर टीएमसी ने एक बड़ा दावा किया है। टीएमसी ने हुमायूं कबीर का एक कथित स्टिंग ऑपरेशन जारी कर भाजपा के साथ एक हजार करोड़ रुपए की डील के आरोप लगाए हैं।

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा किचुनाव के लिए भाजपा ने 1000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। बीजेपी ने हुमायूं कबीर के जरिए मतुआ, हिंदुओं और मुसलमानों को बेवकूफ बनाने के लिए कुछ बी टीम और सी टीम बनाई है। कुणाल घोष ने कहा कि उन्हें हुमायूं कबीर का एक वीडियो मिला है। इस वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि उन्हें 200 करोड़ रुपये एडवांस में मिले हैं और वह पीएमओ का भी ज़िक्र कर रहे हैं। पीएमओ का कौन सा अधिकारी इस साजिश में शामिल है? उनसे जरूर पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने सवाल पूछा कि इस मामले में ईडी चुप क्यों है? टीएमसी ने कहा कि यह बड़ा गंभीर मामला है। इससे बड़ी राजनीतिक डील की साजिश का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि इस डील में भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए हैं। इनमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और पीएमओ का भी जिक्र किया गया है। टीएमसी ने इस मामले की ईडी से जांच से कराने की मांग की है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के तहत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और वो 155 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुजरात की ये इस सीजन 9 मैच में पांचवीं जीत है,  वहीं आरसीबी ने 9 मैचों में तीसरी हार झेली है। शुभमन गिल ने कप्तान की तरह शानदार पारी खेली।