सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 9 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 243.57 अंक की गिरावट के साथ 77,319.33 के स्तर पर खुला। इसी तरह एनएसई निफ्टी 88.30 अंक गिरकर 23,909.05 के स्तर पर खुला।

गुरुवार को देखते ही देखते बाजार में और गिरावट आने लगी। सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ 77,261 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी113 अंक नीचे जाकर 23,883 के लेवल पर दिखा। इसके बाद गिरावट बरकरार रही। सेंसेक्स 531.59 अंक टूटकर 77,031.31 के स्तर पर आ गया और निफ्टी 153.80 अंकों की गिरावट के साथ 23,843.55 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मैक्स हेल्थकेयर, बजाज ऑटो और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान में दिखे। इसके विपरित  बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों में गिरावट दिखी। बीएसई में एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावरग्रिड, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान में दिखे,  वहीं सनफॉर्मा, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एटरनल और एलएंडटी के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही थी। सेंसेक्स 2946.32 अंक की तेजी के साथ 77,562.90 अंक पर और एनएसई निफ्टी 50 873.70 अंक ऊपर जाकर 23,997.35 के पर बंद हुए थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।