द राजा साहब’ का नया पोस्टर आउट: प्रभास ने बढ़ाया फैंस का क्रेज,
प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार चरम पर पहुंचता जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने सुपरस्टार प्रभास का एक और दमदार पोस्टर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…
- राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग
- रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई
- 6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल
- विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा
- केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में नए 18 सदस्य, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा शामिल

फिल्म मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नया पोस्टर शेयर किया है, । इसी के साथ आंध्र प्रदेश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा भी कर दी गई है। पोस्टर सामने आते ही फैंस ने फायर इमोजी और जीआईएफ शेयर कर अपना जबरदस्त रिएक्शन दिया है।
हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के गाने ‘नाचे नाचे’ का रीमिक्स वर्ज़न भी रिलीज किया है, जो एक लोकप्रिय बॉलीवुड गाने का रीमिक्स है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द राजा साहब’ का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
यह फिल्म 9 जनवरी को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले प्री-रिलीज इवेंट में निर्देशक मारुति ने प्रभास के फैंस को भरोसा दिलाया था कि फिल्म उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।



