लालू परिवार को कोर्ट से झटका, जमीन के बदले नौकरी के मामले में आरोप तय, राबड़ी-मीसा, तेज-तेजस्वी समेत 41 पर चलेगा मुकदमा

0

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब केस के मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद लालू परिवार समेत 41 लोगों पर आरोप तय कर दिया गया है। इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती समेत 41 लोगों पर मुकदमा चलेगा।

सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया। सीबीआई कोर्ट ने माना कि इस मामले में आगे सुनवाई के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। अब अगली प्रक्रिया के तहत ट्रायल शुरू किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश किए जाएंगे। कोर्ट ने माना कि लालू यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के लिए अचल संपत्ति जुटाई और बाकी आरोपियों ने षडयंत्र में साथ दिया। इस पूरे मामले में 52 आरोपियों को आरोप मुक्त किया गया जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

नौकरियों के बदले ली जमीन

सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी की नौकरियां देने के बदले उनकी जमीन ली गई थी। ये जमीन लालू यादव के परिवार और उनके करीबी लोगों के नाम कराई गई। सीबीआई ने अदालत को बताया कि चार्जशीट में नामजद 103 आरोपियों में से 5 की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here