फ्रांस में भारत की यूपीआई सेवा से भुगतान, पीएम मोदी ने किया स्वागत
पेरिस स्थित एफिल टॉवर जाने वाले पर्यटक अब भारत के यूपीआई के जरिए पैसे का भुगतान सकते हैं. फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसका एलान किया.

👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के QUAD वीडियो पर महुआ मोइत्रा को शर्मिंदगी, दानवीर सिंह ने किया समर्थन
- पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर किया वार, कहा- विरोध नहीं अवरोध पक्ष बन गया है विपक्ष
- चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से वर्चुअल बातचीत की
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दूतावास के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इस पहल का स्वागत किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “ये देखकर बहुत अच्छा लगा. यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में ये एक अहम क़दम है. डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने और मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने का ये एक अद्भुत उदाहरण है.

इससे पहले फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा था, प्रतिष्ठित एफिल टॉवर पर गणतंत्र दिवस के भव्य रिसेप्शन के दौरान यूपीआई को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया.
![]()
पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा और यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने के विजन को लागू करने के लिए ये किया गया है.”



