मणिशंकर अय्यर के बिगड़े बोल, पाकिस्तान में दिया भड़काऊ बयान
हाल ही में लाहौर के अल हमरा में फैज महोत्सव के दूसरे दिन हिज्र की रात, विसाल के फूल, भारत-पाक मामले’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर पहुंचे | जहां उन्होंने पाकिस्तानी लोगों की तारीफ में कसीदे गढ़े | जिसके चलते एक बार फिर से वह विवादों में फंस गए हैं. कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान में जाकर यहां तक कह दिया है कि भारत हिंदू राष्ट्र में तब्दील होना चाहता है. एक कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे अय्यर ने पाकिस्तानी लोगों को सबसे ज्यादा दोस्ताना बताया है.



