चुराचांदपुर एसपी ऑफिस पर  400 लोगों की भीड़ का हमला

Date:

चुराचांदपुर एसपी ऑफिस पर 400 लोगों की भीड़ का हमला

मणिपुर पुलिस ने कहा गुरुवार रात को चुराचांदपुर जिले के एसपी ऑफिस पर भीड़ ने हमला कर दिया. मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 300-400 लोगों की भीड़ ने आज एसपी चुराचांदपुर के कार्यालय पर हमला बोलने की कोशिश की और पत्थरबाजी की. सुरक्षाबलों और आरएएफ ने आंसू गैस के गोले दाग कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की. हालात पर नजर रखी जा रही है.

चुराचांदपुर में उपायुक्त और एसपी कार्यालय में आग लगाई, तीन की मौत | Deputy  Commissioner and SP office set on fire in Churachandpur, three killed

दरअसल ये लोग कुकी समुदाय के थे जो समुदाय के ही एक हेड कॉन्स्टेबल के निलंबन से नाराज थे | हेड कॉन्स्टेबल सियामलाल पाल को हथियारबंद लोगों के साथ देखे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया जिसके बाद भीड़ ने एसपी कार्यालय पर हमला करने की कोशिश की.

मणिपुर में एसपी के ऑफिस पर हमला, एक प्रदर्शनकारी की मौत - 1 killed 25  others injured in manipur mob attacks churachandpur sp office – News18 हिंदी

हेड कॉन्स्टेबल सियामलाल पाल का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वो हथियारबंद ग्रामीण वालंटियर के साथ बैठे दिखाई देते हैं. इसके बाद चुराचांदपुर के एसपी शिवानंद सुर्वे ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. पुलिस आदेश में कहा गया है, एक अनुशासित पुलिस बल के सदस्य का यह बहुत ही गंभीर कदाचार है. आदेश के अनुसार, चुराचांदपुर जिला पुलिस से संबद्ध सियामलाल पाल के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें वो 14 फरवरी को हथियारबंद लोगों के साथ वीडियो बनाते दिखाई देते हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।