राजकोट की धरती पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत
राजकोट की धरती पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत हुई है
)
राजकोट टेस्ट में भारत ने लगातार चार दिनों तक दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 434 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया और पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ में 2-1 की बढ़त ले ली है.इंग्लैंड की टीम के सामने जीत के लिए भारत ने 557 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था लेकिन मेहमान टीम केवल 122 रन बना कर ऑल आउट हो गई.

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में सबसे बड़ी 33 रनों की पारी मार्क वुड ने खेली. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज़ 20 रन भी नहीं बना सके.

वहीं भारत की ओर से सबसे अधिक पांच विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए. जडेजा के अलावा कुलदीप यादव ने दो जबकि जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिए.



