ममता चला रहीं मुगलिया राज,लॉकेट चटर्जी ने लगाए गंभीर आरोप  

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ममता चला रहीं मुगलिया राज,लॉकेट चटर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

संदेशखाली केस को लेकर मचे सियासी संग्राम के बीच बीजेपी की नेता लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा है. उन्होंने कहा कि सीएम ममता वहां पर मुगलिया राज चला रही हैं. उन्होंने डॉन शाहजहां शेख को ऑफिशियल पोस्ट दे दी थी. लॉकेट चटर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं का जो अपमान हो रहा है वो कलंक है. संदेशखाली में शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने की मांग 35 साल से हो रही है. वाम सरकार ने भी इसके खिलाफ कुछ नहीं किया था. ममता आईं तो इसको और संरक्षण मिल गया. लॉकेट चटर्जी ने कहा, ममता सिर्फ तीस फीसदी की राजनीति करती हैं. आरोपी ममता के आंचल में है. हिंदू महिलाओं का सम्मान लूटा जा रहा है. जो महिला शिकायत करती हैं पुलिस ड्रेस में आकर बदमाश उसका घर लूट रहे हैं. अभी तक आईएसआईएस के आतंकी इराक और पाकिस्तान में जिस तरह का व्यवहार महिलाओं के साथ करते थे, वैसा ही अब पश्चिम बंगाल में हो रहा है.

ममता चला रहीं मुगलिया राज,लॉकेट चटर्जी ने लगाए गंभीर आरोप  

लॉकेट चटर्जी ने आगे कहा कि ममता बोलती हैं कि किसी को कुछ नहीं हुआ है. वह देश की एकमात्र ऐसी महिला मुख्यमंत्री हैं, जिनके राज्य में महिला सबसे अधिक असुरक्षित है. ममता बोलती हैं कि ये सब आरएसएस वाले करा रहे हैं. पहले महिलाओं का शोषण किया. हमारे प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोका. एनसीडब्ल्यू कमीशन गया तो उनको भी रोका. यह शर्म की बात है. अब तो तृणमूल परिवार की महिलाएं भी इस अत्याचार के खिलाफ बोल रहीं हैं.

ममता चला रहीं मुगलिया राज,लॉकेट चटर्जी ने लगाए गंभीर आरोप  

लॉकेट चटर्जी ने एक बार फिर उन आरोपों को दोहराते हुए कहा कि शेख शाहजहां रात को महिलाओं को बुलाता था. उनके बच्चों को मारने की धमकी देकर उनका शोषण करता था. दो-तीन दिन बाद जब मन भर जाता था, तब वह छोड़ देता था. पीड़ित महिला जब शिकायत करने जाती थी तो पुलिस बोलती थी कि शेख शाहजहां से परमिशन लेकर आइए

ममता चला रहीं मुगलिया राज,लॉकेट चटर्जी ने लगाए गंभीर आरोप  

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य को खत्म कर दिया है. अब बम और गोली ही पश्चिम बंगाल की पहचान रह गई है. तृणमूल और ममता बनर्जी महिलाओं के नाम पर कलंक हैं. पूरे देश में मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को जिस तरह सम्मान मिल रहा है और वह आगे बढ़ रही हैं, वैसा ही सम्मान पश्चिम बंगाल की महिलाएं भी चाहती हैं. मामले की जांच एनआईए से हो और शेख शाहजहां को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।