रांची टेस्ट 307 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी,ध्रुव जुरेल ने खेली उम्दा पारी
👉 यह भी पढ़ें:
- एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में बनाया शतक, 52 गेंदों में 200 रन
- इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 4 मुकाबले, पंजाब-सौराष्ट्र और बिहार-हरियाणा की भिड़ंत
- एशिया कप राइजिंग स्टार्स: हर्षित राणा के कैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी ने दिखाई आंख, मचा बवाल
- नेपाल की टीम ने वैभव सूर्यवंशी के स्कोर के बराबर ही बनाए 26 रन, लिस्ट ए में पांचवां सबसे कम स्कोर
- U-19 Asia Cup Final: मोहित उल्वा की आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को हराया
- रहमत शाह ने टेस्ट रैंकिंग में बनाया इतिहास, पंत और गिल को झटका
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई है. रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे, जिनका पीछा कर रही भारतीय टीम तीसरे दिन के पहले सत्र में ही ऑलआउट हो गई. भारतीय टीम इंग्लैंड से 46 रन पीछे है लेकिन हालात और भी ख़राब हो सकते थे. दरअसल, भारत के 177 रनों पर ही सात विकेट गिर चुके थे, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने सधकर खेलते हुए टीम की मैच में वापसी करवाई.

सबसे शानदार प्रदर्शन विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल का रहा. उन्होंने 90 रन की शानदार पारी खेली. उन्हें कुलदीप यादव का साथ मिला, जिन्होंने आठवें विकेट के लिए जुरेल के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की. इंग्लैंड की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन शोएब बशीर का रहा. अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे बशीर ने पांच विकेट हासिल किए.



