0:00
0:00 left
भाजपा में शामिल हुए बीएसपी सांसद रितेश पांडे
बहुजन समाज पार्टी के सांसद रितेश पांडे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से लोकसभा सांसद रितेश ने इससे पहले आज ही बीएसपी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था. अब उन्होंने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.
इससे पहले रितेश पांडे ने बीएसपी प्रमुख मायावती को भेजे पत्र में लिखा था कि वह पार्टी की बैठकों में न बुलाए जाने और प्रयास करने पर भी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात न होने के कारण यह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने इस पत्र में लिखा था, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि पार्टी को मेरी सेवा और उपस्थिति की अब कोई आवश्यकता नहीं रही, इसलिए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है.
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज



