श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है. बुधवार की शाम बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की थी.दोनों क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में अपने फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगे. दोनों अपनी टीमों से स्टार बल्लेबाज़ रहे हैं.आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी से पहले ही दोनों खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रीटेन कर लिया था.

दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई की गाइडलाइन की अनदेखी की थी. हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है. कुछ हफ़्ते पहले ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट (रणजी और टेस्ट क्रिकेट) के बदले आईपीएल को प्राथमिकता नहीं दे सकते हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला स्थान
- श्रेयस अय्यर की पसलियों में चोट, सिडनी के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती, कैच लेने के दौरान हो गए थे घायल
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को बनाया कप्तान


