तुर्की और पाकिस्तान ना करें आंतरिक मामलों पर टिप्पणी ;भारत 

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

तुर्की और पाकिस्तान ना करें आंतरिक मामलों पर टिप्पणी ;भारत

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार परिषद में भारत ने तुर्की और पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा है कि भारत के आंतरिक मामले में इन देशों को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. इन दोनों ही देशों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर टिप्पणी की थी. संयुक्त राष्ट्र के 55वें मानवाधिकार परिषद में भारत की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने राइट टू रिप्लाई के तहत तुर्की को जवाब देते हुए कहा, हमें दुख है कि तुर्की ने भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी की. उम्मीद है कि वह आगे इस तरह के ग़ैर-ज़रूरी बयान से बचेगा.

  • भारत ने पाकिस्तान और तुर्की को यूएन में जमकर फटकारा, पाकिस्तान की बोलती बंद  जम्मू और कश्मीर पर बोलने का हक नहीं... भारत - sparshbharat24

पाकिस्तान के बयान पर अनुपमा सिंह ने विस्तृत जवाब देते हुए कहा, पाकिस्तान ने कई संदर्भ में भारत का नाम लिया है. उसने एक बार फिर मानवाधिकार परिषद के मंच का गलत इस्तेमाल झूठे आरोप लगाने के लिए किया है.
अनुपमा सिंह ने कहा, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वो हमारा आंतरिक मामला है. पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा, एक ऐसा देश जिसने अपने ही अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को संस्थागत बना दिया है और जिसका मानवाधिकार रिकॉर्ड इतना ख़राब है कि उसका भारत पर टिप्पणी करना,विडंबनापूर्ण ही है बल्कि अमान्य है. अनुपमा सिंह ने ये भी कहा कि हम उस देश की बातों पर और वक्त ज़ाया नहीं कर सकते जो दुनिया भर में प्रायोजित आतंकवाद के खून से सना हुआ है, कर्ज में डूबा हुआ है और अपने ही देश के लोगों के हितों की रक्षा करने में नाकाम हुआ है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।

शिवा शर्मा केस: फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार

शिवा शर्मा केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। इससे मामले में जांच में नई गति आई है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: आरोपी ऋतिक ने पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है।

बद्रीनाथ धाम कपाट बंद होने की तारीख तय, जानिए कब तक कर सकते हैं दर्शन

बद्रीनाथ धाम कपाट बंद होने की तारीख 16 नवंबर 2026 रात 9:37 बजे तय हुई है। श्रद्धालु इस दिन तक ही दर्शन कर सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।

आईडीए में अफसर बदले, पर नहीं बदला ढर्रा, अब अगर कोई काम हो तो श्यामू जी को कर लीजिए याद

इंदौर विकास प्राधिकरण में नए सीईओ के साथ अफसर बदले हैं, पर कामकाज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भूमाफिया की पकड़ अभी भी मजबूत है।

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।