👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
0:00 left
गाजा; राहत सामग्री का इंतज़ार कर रहे लोगों की मौत; भारत ने जताया दुख
भारत ने उत्तरी गाजा में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, कल उत्तरी गाजा में मानवीय सहायता वितरण के दौरान लोगों की मौत से हम बेहद दुखी हैं.

मंत्रालय ने बयान में कहा, नागरिकों की मौत और वहां के मानवीय हालात गंभीर चिंता का विषय हैं. हम सुरक्षित और समय पर मानवीय सहायता पहुंचाने के आह्वान को दोहराते हैं. इस बयान में इसराइल का ज़िक्र नहीं है. गुरुवार को उत्तरी ग़ज़ा में राहत सामग्री का इंतज़ार कर रहे कम से कम 112 फलस्तीनियों की मौत की खबर आई थी इसमें क़रीब 760 लोग घायल हुए हैं. हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए इसराइली सेना को जिम्मेदार ठहराया था.



