0:00
0:00 left
झारखंड; स्पेन की युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी हिरासत में
झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक युवती से कथित गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. उस युवती के साथ 1 मार्च की देर रात सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट और मारपीट की घटना हुई थी. वे अपने पति के साथ सड़क किनारे एक टेंट में रुकी थीं, तभी यह वारदात हुई.दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खरवार ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि स्पैनिश युवती और उनके पति को पुलिस सुरक्षा में दुमका लाया गया है. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.
एसपी खेरवार ने बीबीसी से कहा, शुक्रवार की रात हंसडीहा थाने की गश्ती टीम कुरमा हाट से गुजर रही थी, तभी स्पैनिश दंपति ने पुलिस टीम को रोककर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. वहाँ की पुलिस को उनकी भाषा समझने में दिक्कत हो रही थी. इसके बावजूद गश्ती टीम उन्हें पास के अस्पताल में ले गई, क्योंकि उन्हें चोट लगी थी और कुछ जगहों से खून भी निकल रहा था. सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई. उन्होंने यह भी कहा, “हम लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत की. पीड़िता ने बताया कि उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म कि या गया और घड़ी आदि लूट ली गई. इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई थी.”इसके बाद हम लोगों ने उनसे मिली जानकारी और अभियुक्तों के हुलिया आदि के आधार पर रात में ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. उनसे पूछताछ की जा रही है. जल्दी ही हम बाकी अभियुक्तों को भी पकड़ लेंगे. स्पेन दूतावास के अधिकारियों को हमने अपने स्तर से सूचना नहीं दी है लेकिन स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों को सारी बात बतायी गई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- बिहार में एम्बुलेंस भी नहीं सुरक्षित, होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हुई महिला के साथ ड्राइवर और टेक्नीशियन ने किया रेप
- कोलकाता लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में चौंकाने वाले खुलासे, एनसीडब्ल्यू ने मांगी तीन दिन में रिपोर्ट
- कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार



