सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी हुए धड़ाम

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 12 जनवरी को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 250 अंक की गिरावट के साथ 83,326 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी करीब 60 अंक फिसलकर 25,622 के आसपास पहुंच गया था।

आज सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 472.77 अंकों की गिरावट के साथ 83,103.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, एनएसई निफ्टी 129.55 पॉइंट गिरकर 25,553.75 के स्तर पर गया था। आज के कारोबार में सरकारी कंपनियों और भारी भरकम शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। भेल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। बाजार खुलते ही भेल का शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूट गया। सेक्टोरल लेवल में निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हिंदाल्को, एशियन पेंट्स और श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों में खरीदारी दिखी, वहीं हेल्थकेयर और एविएशन सेक्टर के शेयरों पर दबाव साफ नजर आया। मैक्स हेल्थकेयर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।