सुरक्षा परिषद से भारत को बाहर रखना संयुक्त सुरक्षा परिषद के हित में नहीं  जयशंकर

Date:

सुरक्षा परिषद से भारत को बाहर रखना संयुक्त सुरक्षा परिषद के हित में नहीं जयशंकर

जापान के दौरे पर गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अगर दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश और संयुक्त राष्ट्र को सबसे अधिक संसाधन देने वाले देशों को ही इससे बाहर रखा जाए, तो यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हित में नहीं है. भारत-जापान विशेष रणनीतिक साझेदारी विषय पर एस जयशंकर ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की जब स्थापना हुई थी, तब इसमें केवल 50 देश थे. आज इसकी सदस्य संख्या लगभग चार गुना हो गई है. उन्होंने कहा कि ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार न करना इसके हित में नहीं है. जयशंकर ने कहा कि पहले भी 15 देश ही निर्णय लेते थे और आज भी इसमें इतने ही देश हैं.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी को जोरदार समर्थन, जी-4  देशों ने UNSC में सुधारों का लिया संकल्प - reform in UNSC strong support  for India claim ...

जयशंकर ने कहा कि आज अफ्रीका का कोई भी देश यूएनएससी का सदस्य नहीं है. भले एशिया का एक देश इसका सदस्य है, लेकिन पिछले आठ दशक में ​एशिया का महत्व बहुत बदल गया है. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने के लिए मुहिम चलाने के लिए बनाए गए जी-4 के प्रयासों की भी चर्चा की. इस समूह में भारत, जापान, जर्मनी और ब्राजील शामिल हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।