चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा बनीं मिस वर्ल्ड
चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा 71वीं मिस वर्ल्ड’ चुनी गई हैं. 1996 के बाद दूसरी बार भारत में आयोजित हुई इस प्रतिस्पर्धा के विजेता का फैसला शनिवार देर रात हुआ. साल 2023 का यह मिस वर्ल्ड खिताब जीतने के बाद पिस्ज़कोवा ने मुंबई में मीडिया से बातचीत की.
उन्होंने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूँ. मिस वर्ल्ड एक ऐसी चीज़ है जिसके लिए मैं बहुत मेहनत कर रही थी. मैं जानती हूं कि मिस वर्ल्ड मंच हमें उन मुद्दों के लिए बोलने की क्षमता देता है जिन्हें हम अहम मानते हैं. मैं जहां तक हो सके अधिक से अधिक बच्चों की मदद करूंगी. लेबनान की यास्मीन को पहला रनर अप चुना गया. वहीं भारत की सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर रहीं.
मेघालय में UDP के 11 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया। विधानसभा में दलीय समीकरण बदल गए हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी-शाह सरकार पर रामलीला मैदान से तीखा हमला बोला। कहा- मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की गई।