सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ब्रेन की हुई इमरजेंसी सर्जरी
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत की बड़ी रक्षा सफलता: ओडिशा के चांदीपुर से स्वदेशी VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण
- परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने दिए छात्रों को सफलता के मंत्र, बोले—सीखना जीवनभर की यात्रा
- एपस्टीन फाइल्स पर ट्रंप बोले– अमेरिका की सफलता से ध्यान भटकाने की कोशिश
- मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, मेरठ एसटीएफ को बड़ी कामयाबी
आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मस्तिष्क के भीतर हो रही ब्लीडिंग के कारण की गई इमरजेंसी सर्जरी सफल रही है.सद्गुरु के इंस्टाग्राम एकाउंट से किए एक पोस्ट में उनकी संस्था ईशा फाउंडेशन ने आधिकारिक बयान और सद्गुरु का वीडियो जारी करके यह जानकारी दी है.

इसमें बताया गया है कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव को 17 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संस्था ने बताया है कि सद्गुरु की सेहत तेजी से सुधर रही है.वहीं सद्गुरु ने जारी किए गए इस वीडियो में मजाक करते हुए कह रहे हैं, अपोलो हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जनों ने मेरे सिर को काटकर कुछ खोजने की कोशिश की. लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला, वो पूरी तरह से खाली था. आखिरकार उन्होंने हार मान ली और फिर इसे पहले की तरह कर दिया. मैं यहां दिल्ली में हूं. मेरे सिर पर ये पैच लगा हुआ है, लेकिन मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ है.


