👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, LeT का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
0:00 left
एपस्टीन फाइल्स पर ट्रंप बोले– अमेरिका की सफलता से ध्यान भटकाने की कोशिश
कुख्यात कारोबारी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इसके चलते अमेरिकी राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। पूरी दुनिया की नजरें इन फाइल्स पर टिकी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एपस्टीन फाइल्स को उछालने का मकसद अमेरिका की उपलब्धियों से लोगों का ध्यान भटकाना है।

ट्रंप का कहना है कि कई लोग अनजाने में जेफरी एपस्टीन से मिले थे और उन्हें उसके कथित काले कारनामों की कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में यदि सभी नाम सार्वजनिक किए जाते हैं, तो कई बेगुनाह लोगों की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार से एपस्टीन फाइल्स जारी किए जाने के बाद ट्रंप ने पहली बार इस पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा,
“एपस्टीन को लेकर जो हंगामा खड़ा किया जा रहा है, उसका सीधा उद्देश्य रिपब्लिकन पार्टी और अमेरिका की प्रगति को नजरअंदाज करना है।”
एपस्टीन फाइल्स के पहले बैच में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तस्वीरें सामने आने पर भी ट्रंप ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा,
“मुझे बिल क्लिंटन बहुत पसंद हैं और हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। एपस्टीन फाइल्स में उनकी तस्वीरें देखकर मुझे अच्छा नहीं लगा। वैसे, उसमें मेरी भी तस्वीरें हैं। उस समय लगभग सभी इस आदमी के दोस्त थे।”
ट्रंप ने कहा कि बिल क्लिंटन एक समझदार व्यक्ति हैं और वह इस स्थिति को संभाल लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि फाइल्स में कई ऐसे लोगों की तस्वीरें हैं जिनका एपस्टीन के अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था और वे सिर्फ संयोगवश उससे मिले थे। तस्वीरों के सामने आने से ऐसे लोग नाराज हैं, क्योंकि वे पूरी तरह निर्दोष हैं।
गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन अमेरिका के सबसे अमीर और प्रभावशाली लोगों में शामिल था। उस पर नाबालिगों की यौन तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगे थे। वर्ष 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया। बावजूद इसके, एपस्टीन फाइल्स आज भी रहस्य बनी हुई हैं और समय-समय पर अमेरिकी सियासत में भूचाल ला देती हैं।



