संदेशखाली ;हाई कोर्ट ने कहा- अगर 1% भी सच है तो यह शर्मनाक है
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी
- TMC को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, फ्रीज तीन बैंक खातों के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति
- Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजली को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सफदरजंग अस्पताल में ही होगा इलाज, मिलने की अनुमति रहेगी
- Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन महीने की जेल की सजा के साथ भरना होगा मोटा जुर्माना
- Sonam Raghuvanshi की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया है.अदालत ने कहा कि अगर एक प्रतिशत मामले भी सच हुए तो यह पूरी तरह शर्मनाक है.वेबसाइट लाइव लॉ के अनुसार, चीफ़ जस्टिस टीएस शिवगणनम की अगुवाई वाली बेंच ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और जमीन हड़पने की जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए ये बात कही.इन घटनाओं में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों पर शामिल होने के आरोप लगे हैं.

ममता बनर्जी की सरकार पर कड़ी टिप्पणी करते हुए जस्टिस टीएस शिवगणनम ने कहा, पूरे ज़िला प्रशासन और सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए. अगर दायर किए गए हलफनामे में एक प्रतिशत भी सच्चाई है तो यह पूरी तरह शर्मनाक है और पश्चिम बंगाल का कहना है कि यह महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित है? अगर एक हलफनामा भी सच साबित हुआ तो सारे दावे खत्म हो जाएंगे.



