👉 यह भी पढ़ें:
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- Brij Bhushan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के केस में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर बरी, 1,133 दिन बाद आया फैसला
0:00 left
भीमा कोरेगांव केस: छह साल बाद शोमा सेन को जमानत
भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद केस में छह साल से जेल में बंद शोमा कांति सेन को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने जमानत देते हुए शर्त रखी है कि वह बिना स्पेशल कोर्ट को सूचित किए महाराष्ट्र से बाहर नहीं जा सकती हैं. छह जून 2018 को शोमा सेन को पुणे पुलिस ने माओवादियों से लिंक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

इसी दिन रोना विल्सन को दिल्ली से और सुधीर धवले को मुंबई से, वकील सुरेंद्र गडलिंग और महेश राउत को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था. शोमा सेन अंग्रेज़ी की प्रोफ़ेसर हैं. गिरफ्तारी के समय वो नागपुर की आरटीएम यूनिवर्सिटी में अंग्रेज़ी डिपार्टमेंट की हेड थीं.



