0:00
0:00 left
आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़: पुंछ में हेड मास्टर गिरफ्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है, जो ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। उसके पास से पिस्तौल और ग्रेनेड भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में रविवार को सेना के 6 सेक्टर के 39 आरआर, रोमियो फोर्स ने पुलिस और एसओजी पुंछ के साथ हरि बुड्ढा में एक संयुक्त अभियान में चलाया। इस दौरान कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया, जो ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के तौर पर आतंकवादियों के साथ काम कर रहा था। वह पेशे से एक स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है। उसके घर से एक विदेशी निर्मित पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस खेप का इस्तेमाल पुंछ क्षेत्र में आगामी चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए किए जाने का संदेह है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- Jammu-Kashmir में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पुंछ में 10 लोगों की मौत, काफी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता




