ईरान के राष्ट्रपति रईसी का पाकिस्तान दौरा; अमेरिका की चेतावनी
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के पाकिस्तान दौरे के पर दोनों देशों के बीच हुए कारोबारी सौदों को लेकर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने पाकिस्तान को ईरान के साथ व्यापार सौदों के मद्देनजर प्रतिबंधों के संभावित जोखिम के बारे में चेतावनी दी और कहा है कि वह ईरान पर कार्रवाई जारी रखेगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- Middle East Crisis: होर्मुज में बड़ा एक्शन! अमेरिका ने मार गिराए ईरान के 2 ड्रोन, क्या युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया?
- होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा टकराव! अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के 4 ड्रोन, क्या Middle East में बढ़ने वाला है नया युद्ध?
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- भाजपा ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदले
पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के सप्लायर पर प्रतिबंध लगाने पर ज़ोर देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हम बड़े पैमाने पर विनाशकारी हथियारों की खरीद से जुड़ी गतिविधियों को बाधित करना और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करना जारी रखेंगे, चाहे ये कहीं भी हो.मुझे बस इतना कहना है कि हम ईरान के साथ व्यापारिक सौदों पर विचार करने वाले किसी भी देश को प्रतिबंधों के संभावित जोखिम के बारे में सतर्क रहने की सलाह देते हैं. लेकिन अंततः पाकिस्तान की सरकार अपनी विदेश नीति से जुड़ी बात रख सकती है.


