महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत पर पीएम मोदी ने दी जनता को बधाई, कहा-धन्यवाद महाराष्ट्र

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को बंपर जीत मिली है। भाजपा ने न केवल पूरे महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि बीएमसी से ठाकरे परिवार का 30 साल पुराना कब्जा भी हटा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘धन्यवाद महाराष्ट्र!

पीएम मोदी ने लिखा-राज्य के गतिशील लोगों ने एनडीए के जनहित और अच्छे शासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया। विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और गहरा हुआ है। हमारा विकास रिकॉर्ड और विज़न लोगों के दिलों को छू गया। महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए है।

शाह ने कहा-जनकल्याण के कार्यों पर मुहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा–शिवसेना गठबंधन की शानदार जीत पर ट्वीट कर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि देश के हर कोने की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की विकासनीति पर भरोसा रखती है। शाह ने इस ऐतिहासिक सफलता को महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का हार्दिक आभार जताया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और भाजपा–शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी।

नड्‌डा ने जनता के भरोसे का परिणाम बताया

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और शिवसेना की शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की विकास और जनकल्याण योजनाओं पर जनता के भरोसे का परिणाम है। नड्डा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप–मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सतम और सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में खुलासाः रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल उठे हैं। मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम रहा।

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।