👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
भारत की महिला, पुरुष 4X400 मीटर रिले रेस टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई
भारत की महिला और पुरुष टीम ने पेरिस ओलंपिक के 4X400 मीटर रिले रेस इवेंट्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है. विश्व एथलेटिक्स रिले रेस इवेंट में सोमवार को भारत की महिला और पुरुष टीम ने अपने-अपने मुकाबलों में दूसरा स्थान हासिल किया.रुपल, ज्योतिका, सुभा और पूवम्मा की टीम ने 3 मिनट और 29.35 सेकेंड में रेस पूरी की.जमैका की महिला टीम 3 मिनट और 28.54 सेकेंड में रेस पूरी करके पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रही.मोहम्मद अनस, मोहम्मद अजमल, राजीव और अमोज जैकब ने 3 मिनट और 3.23 सेकेंड में रेस पूरी की.
पुरुष इवेंट में अमेरिकी टीम 2 मिनट और 59 सेकेंड में रेस पूरी करके पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रही.इसके साथ ही नीरज चोपड़ा समेत भारत के 19 एथलीट पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हो चुके हैं.पेरिस ओलंपिक में एथलीट इवेंट्स की शुरुआत एक अगस्त से होगी.



