इंदौर में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, होलकर स्टेडियम के बाहर सुबह से क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा

Date:

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का मैच आज रविवार को इंदौर को होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मैच में शुभमन गिल एंड कंपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव के साथ उतरी है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिला है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को बेंच पर बिठाया गया है। न्यूजीलैंड की टीम आखिरी वनडे मैच में प्लेइंग-11 में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कीवी टीम ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया था।

ब्रेसवेल बोले-बड़ा स्कोर लगाना होगा

टॉस गंवाने के बाद बात करने आए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि हम भी इस मैदान पर चेज करना चाहते थे, लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना होगा। विकेट बैटिंग के लिए बेहतर है। ये सीरीज का आखिरी मुकाबला है जहां हम जीत के साथ अपने हार के रिकॉर्ड को बदलाना चाहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गिल बोले-कम रन पर रोकने की कोशिश

टॉस जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। गिल ने कहा कि सामने वाली टीम को हम कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे। जातेजाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया हैं।

जर्सी और तिरंगा खरीदते दिखे लोग

सुबह से ही होलकर स्टेडियम के आसपास युवाओं की खासी भीड़ है। बड़ी संख्या में युवा अपने चहेते क्रिकेट प्रेमियों की एक झलक देखने के लिए आए हैं। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है वह स्टेडियम के बाहर माहौल देखने पहुंचे।स्टेडियम के बाहर भारत की जर्सी, तिरंगे और पसंदीदा खिलाड़ियों के नामनंबर वाली टीशर्ट की जमकर बिक्री हो रही है। काफी संख्या में लोग इन्हें खरीदते दिखे।

पुलिस ने किया ट्रैफिक डायवर्ट

आज सुबह 10 बजे से ही प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टेडियम में प्रवेश के लिए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत हुकुमचंद घंटाघर से आने वाले दर्शक पैदल मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि पंचम की फेल से आने वाले लोगों का प्रवेश जंजीरवाला चौराहे से होगा। इसके साथ ही पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के भीतर ले जाने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची भी साझा की है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। स्टेडियम में पानी की बोतल, कैमरा और हैंडबैग ले जाने के लिए मना किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...