सिखों पर टिप्पणी के बाद कामरान अकमल ने माफी मांगी
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने सिखों को लेकर दिए बयान पर माफी मांगी है भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कामरान अकमल के बयान पर कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए.कामरान अकमल ने एक्स पर पोस्ट किया, मुझे अपने बयान पर खेद है और मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से माफी मांगता हूं.
मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे. मैं दुनिया भर के सिखों का सम्मान करता हूं. मेरा इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. मैं माफी चाहता हूं.कामरान अकमल के बयान पर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, लाख दी लानत तेरे कामरान अकमल. अपना मुंह खोलने से पहले तुम्हें सिखों का इतिहास जानना चाहिए.
“हम सिखों ने आपकी माताओं और बहनों को तब बचाया जब आक्रमणकारियों ने उनका अपहरण कर लिया था. समय हमेशा 12 बजे ही था. आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपको एहसानमंद रहना चाहिए.कामरान अकमल ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान न्यूज चैनल के शो में कहा, “आखिरी ओवर तो अर्शदीप सिंह ने करना है. वो ऐसी लय में भी नज़र नहीं आ रहे. 12 बज गए हैं.”
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका: हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जमानत पर फैसला 16 फरवरी को
- अफगानिस्तान बयान पर टकराव: ट्रंप की टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ बताते हुए ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर ने माफी की मांग की


