सिरिल रामाफोसा दूसरी बार दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति चुने गए

Date:

सिरिल रामाफोसा दूसरी बार दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति चुने गए

सिरिल रामाफोसा एक बार फिर दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति चुने गए हैं.सत्तारूढ़ अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) और विपक्षी दलों के बीच एक ऐतिहासिक गठबंधन समझौते के बाद दक्षिण अफ्रीका की संसद ने सिरिल रामाफोसा को एक बार फिर देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना है.

Cyril Ramaphosa | South Africa President | South africa new president | Cyril  Ramaphosa south africa | Democratic alliance | Ramaphosa | south africa  politics | south africa news | | South

दक्षिण अफ्रीका की नई सरकार में रामफोसा की एएनसी, सेंटर-राइट डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए) और छोटी पार्टियां शामिल हैं.जीत के बाद दिए अपने भाषण में रामाफोसा ने नए गठबंधन की सराहना की. उन्होंने कहा कि “मतदाताओं को उम्मीद है कि नेता हमारे देश में सभी की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे.”

यह समझौता भारी राजनीतिक नाटकों के बीच संपन्न हुआ. एएनसी के महासचिव फिकिले मबालुला ने गठबंधन समझौते को एक उल्लेखनीय कदम बताया .रामाफोसा साल 2018 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए थे. उन्होंने सत्ता संघर्ष के बाद राष्ट्रपति और एएनसी नेता दोनों के रूप में जैकब ज़ुमा की जगह ली थी. वो एक फिर राष्ट्रपति बनने में कामयाब रहे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...