सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में संग्रह अमीन समेत पूरे परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान से संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद हुए। इस भयावह घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
- कोहली-हेड विवाद के बाद बढ़ी कड़वाहट, ट्रैविस हेड की पत्नी बोलीं — “परिवार तक को निशाना बनाया जा रहा”
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत
- टेक्सास में दर्दनाक विमान हादसा: टूर्नामेंट के लिए जा रहे पांच खिलाड़ियों की मौत
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भयावह हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत
मृतकों की पहचान संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रहते थे। मौके से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या की आशंका के आधार पर कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजों के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।



