किचन में रखा लहसुन कई बीमारियों के आता है काम, कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ही संक्रमण से भी बचाता है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लहसुन एक ऐसी चीज है जो लगभग हर इंडियन किचन में पाई जाती है। लहसुन का सेवन करने से न केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

लहसुन के नियमित सेवन से ‘एलडीएल‘ कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) लेवल को कम किया जा सकता है, जबकि ‘एचडीएल‘ कोलेस्ट्रॉल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) लेवल को बढ़ाया जा सकता है। लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं। लहसुन के सेवन से खून के थक्कों के बनने की संभावना कम हो जाती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

किस तरह करें उपयोग

लहसुन का सेवन करने के कई तरीके हैं। इसे कच्चा खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। आप रोज सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की कलियां चबाकर खा सकते हैं। अगर कच्चा लहसुन खाना मुश्किल हो, तो इसे भोजन में शामिल कर सकते हैं। लहसुन का अचार, सूप, चटनी या पाउडर के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है।

यह सावधानियां जरूरी

इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जैसे पेट में जलन, बदहजमी या एलर्जी की समस्या। इसलिए, लहसुन का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कैबिनेट बैठक : सहकारी समितियों के चुनाव एक साल टले, 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं और MPPSC परीक्षा अब साल में दो बार होगी।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद, निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट से निफ्टी 25,400 के नीचे पहुंचा। निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा।

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, साकेत कोर्ट ने किया जारी

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।

निर्मला सीतारमण ने गरीबी की परिभाषा बदली: घर, पानी, स्वच्छता जरूरी

गरीबी की परिभाषा में बदलाव: निर्मला सीतारमण ने कहा- अब घर, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं भी गरीबी मापने के पैमाने होंगे।

सैफ अली खान को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा

सैफ अली खान को धमकी के बाद हिंदी फिल्म सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई। फिल्म एसोसिएशन ने सरकार से कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

उज्जैन: महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों को प्रवेश की मांग

महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों के प्रवेश की मांग पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर समिति को पत्र भेजा।

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में केंद्रीय मंत्री ने हिंदी को देश की प्रतिनिधि भाषा बताया। कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1040 किमी काम पूरा, विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1,040 किमी काम पूरा हो चुका है। विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा, यात्रा का समय घटेगा।