टैरिफ बढ़ाने के साथ जियो ने दिया तोहफा, कुछ सर्विस एक साल तक फ्री

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। जियो की तरफ से प्लान की कीमत में बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया गया है। लेकिन इसके साथ यूजर्स को कंपनी की तरफ से एक तोहफा भी दिया गया है। जियो की तरफ से साथ में दो नई मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च की गई है। ये जियो सेफ और जियो ट्रांसलेट के नाम से मार्केट में उतारी गई हैं। ये जियो यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी अच्छा करने वाली हैं। जियो प्लान बढ़ाने के साथ कहा जा सकता है कि यूजर्स को इससे थोड़ी राहत जरूर मिलने वाली है।

जियो सेफ–इसका अभी फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, लेकिन आपको बाद में इसे खरीदना होगा और इसके लिए 199 रुपए प्रति माह के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि सिक्योर कॉलिंग, मैसेजिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है। इस ऐप में पर्सनल और बिजनेस कम्युनिकेशन के लिए सिक्योरिटी प्रोवाइड करवाई गई है। साइबर थ्रेट से बचने के लिए इस ऐप को लाया गया है।

जियो ट्रांसलेट –यह एप भी काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें AI-पावर्ड मल्टी–लिंग्वल कम्युनिकेशन टूल दिया जाता है। इसके लिए हर महीने 99 रुपए का भुगतान करना होगा। इस ऐप की मदद से वॉयस कॉल्स, वॉयस मैसेज, टेक्स्ट और तस्वीरों के अलग–अलग भाषाओं को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो ये यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए डिजाइन की गई हैं।

एक साल ही मिलेगी राहत

जियो यूजर्स को एक साल तक इन एप के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। दोनों ही ऐप्स को एक साल के लिए बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। ये ऑफर 298 रुपए प्रति माह का होने वाला है, क्योंकि इसके बाद आपको इन ऐप्स का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। हालांकि ये फैसले प्लान की कीमत बढ़ाने के साथ लिया गया है जो यूजर्स को थोड़ी राहत देने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर डूबने से 8 पुणे के छात्रों की मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर डूबने से 8 पुणे के छात्रों की मौत हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना 1 अक्टूबर 2026 को हुई।

इंदौर हाईकोर्ट का सख्त आदेश: अवैध होर्डिंग पर निगम को 4 हफ्ते में फैसला लेना होगा

इंदौर हाईकोर्ट ने अवैध होर्डिंग मामले में निगम को चार हफ्ते में कार्रवाई का सख्त आदेश दिया है। इससे शहर की सुरक्षा और सौंदर्य दोनों सुधरेंगे।

AAP ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 सीटों पर दावेदारी, 4 कैंडिडेट घोषित

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 सीटों पर दावेदारी की है। पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

कोटद्वार में व्यापारियों को धमकाने के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार

कोटद्वार में व्यापारियों को धमकाने के आरोप में दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद दीपक' को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विवाद सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अमित शाह को लिखा पत्र, भोपाल वेस्टर्न बायपास का भूमिपूजन रोकने की मांग

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भोपाल वेस्टर्न बायपास का भूमिपूजन रोकने की मांग की है। उन्होंने भ्रष्टाचार और पर्यावरणीय नुकसान की आशंका जताई।

इंदौर में 5.69 करोड़ की एम्फेटामाइन जब्त, थार में स्टेपनी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे 3 तस्कर

इंदौर में 5.69 करोड़ रुपये मूल्य की एम्फेटामाइन जब्त की गई। तीन तस्कर महिंद्रा थार में छिपाकर ड्रग्स ले जा रहे थे।

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल

राहुल गांधी ने बालाघाट के आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं।

25 साल में पहली बार लगातार 8वें हफ्ते गिरा शेयर बाजार, जानिए कारण

भारतीय शेयर बाजार में 25 साल में पहली बार लगातार 8वें हफ्ते गिरावट दर्ज। निफ्टी 50 के भारी नुकसान और विदेशी निवेशकों की बिकवाली प्रमुख कारण।

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने निर्णायक गोल किए।

राहुल गांधी बालाघाट के जगला गांव पहुंचे, मृत आदिवासी बच्चों के परिवार से मिले

राहुल गांधी बालाघाट के जगला गांव पहुंचे, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले और संवेदना व्यक्त की। कुपोषण व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई।