0:00
0:00 left
कांग्रेस का आरोप: नीट पर बोलते हुए लोकसभा और राज्यसभा में बंद किए गए माइक
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर ‘माइक ऑफ़’ कर आवाज़ दबाने के आरोप लगाए हैं. लोकसभा में राहुल गांधी और राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे नीट पर चर्चा की मांग कर रहे थे.कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर दोनों सदनों की वीडियो क्लिप भी पोस्ट की है. विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला से सदन में नीट पर चर्चा करवाने की मांग की थी.
ओम बिरला ने विपक्ष से कहा कि वो राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान अपनी बात कहें, अभी जो कहेंगे वो रिकॉर्ड में नहीं जाएगा. ओम बिरला पर इसी दौरान पीछे से बोल रहे सांसदों ने माइक बंद करने के आरोप लगाए, जिसके जवाब में बिरला ने कहा कि वो पहले भी कह चुके हैं कि मैं कोई माइक नहीं बंद करता.ओम बिरला ने कहा कि ये पहले ही बताया गया था कि स्थगन प्रस्ताव और शून्यकाल, राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान नहीं चलेंगे.हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया और कहा, “हिंदुस्तान के छात्रों को हम साझा संदेश देना चाहते थे विपक्ष और सरकार की तरफ से कि हम इस मुद्दे को ज़रूरी मानते हैं और इसलिए हमने सोचा था कि आज छात्रों का सम्मान करने के लिए हम नीट पर चर्चा करें. अब बात ये है कि दो फोर्सेज़ हैं…कांग्रेस का दावा है कि यह बात पूरी खत्म होती है उनका माइक बंद कर दिया गया.
👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब



