👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा
0:00 left
ओवैसी ने फिर दोहराया : “हिजाब पहनने वाली महिला भी बन सकती है देश की प्रधानमंत्री, सपने देखना गुनाह नहीं”
एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान से सियासी बहस छिड़ी है। उन्होंने फिर कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी ने इसे अपना सपना बताते हुए सवाल किया, “क्या इस देश में सपने देखना भी गुनाह है?”
अपने हिजाब संबंधी बयान पर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा, “क्या हिजाब पहनने वाली महिला के प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना अपराध है? क्या हम सपने भी नहीं देख सकते और उन्हें पूरा करने की कोशिश भी नहीं कर सकते?”
उन्होंने आगे कहा कि भारत का संविधान किसी को सपने देखने से नहीं रोकता। ओवैसी के मुताबिक, जो लोग उनके इस बयान का विरोध कर रहे हैं, वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत में किसी भी धर्म को मानने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, यही इस देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक ताकत है।



