बारिश के मौसम मे इम्यूनिटी बढ़ाना जरूरी, पिएं घर की इन चीजों से बना काढ़ा

Date:

इंदौर। बारिश के मौसम में खुद को सेहतमंद रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर आप भी बारिश के मौसम में नहीं पड़ना चाहते बीमार तो आप इस काढ़े का सेवन कर सकते हैं। हल्दी और तुलसी से बने काढ़े को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है, क्योंकि इनमें मौजूद गुण शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार हैं।

तुलसी में विटामिन , विटामिन के, विटामिन बीकॉम्प्लेक्स, कैल्शियम,फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज मौजूद होता है। यह शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं,वहीं अगर हल्दी की बात करें तो इसमें करक्यूमिन, विटामिन सी, विटामिन बी6 और अन्य एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं। हल्दी की तासीर गर्म होती है जो बारिश के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने और सर्दीजुकाम से बचाने में मददगार है।

ऐसे बनाएं काढ़ा

इसके लिए आपको तुलसी के पत्ते, हल्दी पाउडर, शहद और पानी की जरूरत पड़ेगी। काढ़ा बनाने के लिए एक पैन में 2 कप पानी डालें और एक उबाल आने दें। तुलसी के पत्तों को हाथ से हल्का सा मसल लें और इसे उबलते पानी में डाल दें। हल्दी डालें और इसे तब तक उबलने दें जब तक कि पानी की मात्रा थोड़ी कम हो जाए। आंच बंद कर दें और मग में डालें। मग में एक चम्मच शहद डालें, घुलने तक हिलाएं और गर्मागर्म पिएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।