सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज
आज भारत के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आएंगे.इनमें पश्चिम बंगाल की सबसे ज़्यादा 4 सीटें हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश की 3, उत्तराखंड की 2 सीटें शामिल हैं.
इन सीटों में बिहार की रूपौली विधानसभा सीट भी शामिल है जो सीट बीमा भारती के जनता दल यूनाइटे़ड को छोड़कर आरजेडी में शामिल होने से खाली हुई थी.
बीमा भारती ने हाल के लोकसभा चुनावों में आरजेडी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो हार गई थीं. बीमा भारती ने इस बार रूपौली विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा है.
इसके अलावा आज तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब की भी एक-एक विधानसभा सीट के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.
सभी सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है.
कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।