एक बार फिर चर्चा में पेटीएम, आरबीआई के बाद अब सेबी ने दी चेतावनी

Date:

नई दिल्ली। फिनटेक कंपनी पेटीएम की मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं दे रही है। एक के बाद एक मुश्किलें कंपनी की ओर बढ़ती चली रही है। पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पेटीएम को बड़ा झटका दिया तो अब बाजार नियामक की ओर से कंपनी को चेतावनी मिल रही है।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को मार्केट रेगुलेटर सेबी (सेबी) की ओर से चेतावनी मिली है। सेबी ने कंपनी के लेनदेन को लेकर वॉर्निंग लेटर जारी की है। सेबी ने ये चेतावनी वित्तीय वर्ष 2021-2022 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ अनऑथराइज्ड रिलेटेड पार्टी लेनदेन को लेकर दी है।15 जुलाई को सेबी की ओर से पेटीएम को एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग लेटर जारी किया गया है।

सेबी ने पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन पर आरोप लगाया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में पेटीएम ने अपनी सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ देनदेन किए, लेकिन इसके लिए तो ऑडिट कमेटी से मंजूरी ली गई और ही शेयरधारकों को इसकी जानकारी दी गई। अपने वॉर्निंग लेटर में सेबी ने दो ट्रांजेक्शन में नियमों के उल्लघंन को उजागर किया है। सेबी के मुताबिक कंपनी ने 324 करोड़ और 36 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन किए, जिसके बारे में ऑडिट कमेटी और शेयरधारकों को जानकारी नहीं दी गई उनकी मंजूरी ली गई।

सेबी की चेतावनी पर क्या कहा पेटीएम ने

पेटीएम ने कहा कि उसने लेनदेन की रकम की संख्या बताई थी। हालांकि सेबी की चेतावनी को लेकर कंपनी ने सकारात्मक रूख रखा है और कहा कि वो सेबी के निर्देशों का पालन करेगी। कंपनी के कहा है कि इस चेतावनी का उसके कारोबार पर कोई असर नहीं होगा। कंपनी की वित्तीय, कारोबार और अन्य गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।