धनुष की फिल्म रायन का ट्रेलर रिलीज, एक्शन देख दोगुनी हुई फैंस की एक्साइटमेंट

Date:

नई दिल्ली। धनुष की आने वाली फिल्म रायन अगले हफ़्ते रिलीज़ के लिए तैयार है। रिलीज से 10 दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है। कैप्टन मिलर के बाद धनुष ने इस साल रायन की घोषणा की थी। इसके बाद से दिग्गज एक्टर के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रायन के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

रायन के ट्रेलर में धनुष की एंट्री पूरी तरह से शानदार तरीके से दिखाई गई है। वह अपने रास्ते में आने वाले लोगों को मारते हुए आगे बढ़ते हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि रायन में धनुष का अलग लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में हैं, जो आपराधिक अंडरवर्ल्ड की कहानी बयां करते हैं। रायन धनुष की दूसरी निर्देशित फिल्म है और बतौर अभिनेता उनकी 50वीं फिल्म है। उन्होंने ‘पा पांडी’ से निर्देशन में कदम रखा, जिसे काफी पसंद किया और फिल्म ने सफलता हासिल की थी।

फिल्म रायन में धनुष के साथ एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, अपर्णा बालमुरली, दुशारा विजयन, प्रकाश राज और सेल्वाराघवन जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बतौर एक्टर धनुष आखिरी बार साल 2017 में कैप्टन मिलर में नजर आए थे। ये फिल्म आजादी से पहले के समय में बसी एक एक्शन एडवेंचर ड्रामा थी। इसमें शिव राजकुमार, प्रियंका मोहन, निवेदिता सतीश, जोन कोकेन और मूर अहम रोल में थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी अब एक्शन में आ गई है। सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को याचिका भेजकर सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। इस संबंध में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सभी विशेषज्ञों से सलाह लेने और कपिल सिब्बल की राय जानने के बाद मैंने राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति को एक याचिका भेजी है। इसमें मैंने अनुरोध किया है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार इन सात सदस्यों की सदस्यता पूरी तरह से समाप्त कर दी जाए। मैंने उपराष्ट्रपति और सभापति से यह भी अनुरोध किया है कि वे इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द करें और इस पर एक निष्पक्ष फैसला दें। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले मौजूद हैं। हम यह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। चड्‌ढा ने प्रावधानों का दिया था हवाला आप छोड़ते समय राघव चड्‌ढा ने संविधान के प्रावधानों का दिया था हवाला। चड्‌ढा ने कहा था कि  भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में आप के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया। इन सांसदों ने छोड़ी है पार्टी राघव चड्ढा स्वाति मालीवाल हरभजन सिंह संदीप पाठक अशोक मित्तल विक्रम साहनी राजिंदर गुप्ता