कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की चिट्ठी से गरमाई एमपी की सियासत, भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पीएम मोदी से कर दी सीएम के इस्तीफे की मांग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के चिट्‌ठी लिखकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा दी है। अपने पत्र में पटवारी ने राज्य सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव को पद से हटाने की मांग की है। पटवारी ने इसमें मुख्य सचिव के एक बयान को आधार बनाया है।

कांग्रेस का कहना है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने यह कहा कि कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करता। पटवारी ने इसे महज टिप्पणी नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में लेन–देन आधारित शासन व्यवस्था का सीधा संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बयान तोड़–मरोड़ कर पेश किया गया है, तब भी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह तत्काल स्थिति स्पष्ट करे, क्योंकि इससे शासन की साख पर गहरा असर पड़ा है।

👉 यह भी पढ़ें:

Image

कांग्रेस ने पत्र में कहा कि पार्टी लंबे समय से मध्यप्रदेश में 50% कमीशन की बात उठा रही है, जिसे भाजपा सरकार राजनीतिक आरोप बताकर खारिज करती रही। लेकिन अब मुख्य सचिव के कथित बयान से यह आशंका और मजबूत हो गई है कि भ्रष्टाचार कुछ व्यक्तियों तक सीमित नहीं, बल्कि एक संगठित और संरचित तंत्र के रूप में काम कर रहा है।

किसके संरक्षण में चल रही व्यवस्था

पटवारी ने सवाल उठाया है कि अगर जिला स्तर पर कलेक्टर पैसे लेकर काम कर रहे हैं, तो यह पैसा केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं रह सकता। कांग्रेस ने आशंका जताई कि यह राशि प्रशासनिक नेटवर्क, राजनीतिक संरक्षण और सत्ता–समर्थित बिचौलियों तक पहुंच रही होगी। पार्टी ने पूछा है कि सरकार बताए यह व्यवस्था किसके संरक्षण में चल रही है, किन जिलों में ज्यादा है और अब तक कितने अधिकारियों पर वास्तविक कार्रवाई हुई है।

बेलगाम हो चुकी है नौकरशाही

पटवारी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है, शिकायत निवारण तंत्र विफल है और जिला प्रशासन पर “वसूली तंत्र” बनने के आरोप लग रहे हैं। पार्टी ने इसे सुशासन नहीं, बल्कि राज्य सत्ता की नैतिक विफलता करार दिया। पत्र के अंत में जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री के नारे ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि मध्यप्रदेश में बिना पैसे काम नहीं होने की स्थिति है, तो यह न केवल जनता के अधिकारों का हनन है, बल्कि केंद्र सरकार के घोषित सिद्धांतों के भी खिलाफ है।

प्रदेश की छवि हो रही है खराब

पटवारी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि लगातार सामने आ रही घटनाओं से प्रदेश की छवि खराब हो रही है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सीएम मोहन को गंभीर प्रशासनिक विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि ऐसा लगता है कि उनका नेतृत्व राज्य सिस्टम पर से कंट्रोल खो रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताएं और सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है और मांग की कि पूरे राज्य में जिला प्रशासन स्तर पर भ्रष्टाचार की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, चाहे वह कोई केंद्रीय एजेंसी या कोई स्वतंत्र समिति करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।