0:00
0:00 left
अगर मैं राष्ट्रपति होता तो रूस यूक्रेन युद्ध कभी शुरू नहीं होता; ट्रंप
रिपब्लिकन पार्टी के चार दिवसीय कन्वेंशन में बोलते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे राष्ट्रपति पद के नामांकन को स्वीकार करते हैं.ट्रंप ने कहा कि मैं आप लोगों के सामने उम्मीद, ताक़त और विश्वास के संदेश के साथ खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी आने वाले चार महीनों में अतुलनीय जीत हासिल करने जा रही है.उन्होंने कहा कि जीत हासिल करके अमेरिका के इतिहास के महानतम चार वर्षों की शुरुआत करेंगे.
ट्रंप ने अपने भाषण में यूक्रेन-रूस युद्ध और इसराइल में चल रहे युद्ध को लेकर मौजूदा सरकार पर निशाना साधा.ट्रंप ने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो रूस और यूक्रेन के बीच चल रही यह भयावह जंग और इसरायल पर हुए हमले के कारण शुरू हुई जंग भी हुई नहीं हुई होती.ट्रंप ने कहा कि मैं मौजूदा सरकार द्वारा पैदा की गई सभी अंतरराष्ट्रीय समस्याओं को खत्म कर दूंगा.डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊपर हुए हमले के दौरान मारे गए व्यक्ति कोरी कंपेरेटर को श्रद्धांजलि दी और कन्वेंशन में उनके लिए मौन भी रखा.
👉 यह भी पढ़ें:
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा



