फिर केरल पहुंचा निपाह वायरस, नाबालिग में संक्रमण की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस ने दस्तक दी है। मलप्पुरम जिले के 14 वर्षीय एक लड़के में संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई है। निपाह संक्रमण का मामला सामने आने के बाद केरल सरकार ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि पुणे एनआईवी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी) ने लड़के में संक्रमण मिलने की पुष्टि की है। नाबालिग का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वह वेंटिलेटर पर है। जल्द ही उसे कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। साथ ही कान्टेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाले संपर्क को आइसोलेट कर दिया गया है। उनके नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है।

मंत्री ने कहा कि एहतियाती कदम उठाए गए हैं। निपाह संक्रमण को लेकर प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक और मलप्पुरम और कोझिकोड के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। इसके अलावा अस्पतालों के स्टाफ और लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा है।

पिछले साल मिला था यह वायरस

दक्षिणी राज्य केरल में सितंबर 2023 में निपाह वायरस के मामले सामने आए थे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। केरल का कोझिकोड जिला संक्रमण के सबसे ज्यादा चपेट में था। केरल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए आसपास के राज्यों को भी सतर्क किया गया था। इसके बाद अक्तूबर में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने उत्तरी कोझिकोड जिले के मारुथोंकारा से एकत्र किए गए चमगादड़ों के नमूनों में निपाह वायरस एंटीबॉडी की मौजूदगी की पुष्टि की थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।