नई दिल्ली। सीबीआई ने नीट–यूजी पेपर लीक मामले में शनिवार को एक मास्टरमाइंड शशिकांत पासवान और दो एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर सॉल्वर के रूप में काम किया था। मास्टरमाइंड एनआईटी–जमशेदपुर का बी.टेक का छात्र बताया जा रहा है। सीबीआई के अधिकारियों के हवाले से बताया कि ताजा गिरफ्तारियों के साथ नीट यूजी परीक्षा में कथित गडबड़ियों से जुड़े छह मामलों में एजेंसी द्वारा अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 21 पहुंच गई है।
शनिवार को गिरफ्तार किए गए दो एमबीबीएस छात्र राजस्थान के भरतपुर के एक मेडिकल कॉलेज से हैं। जिसमें दूसरे वर्ष का छात्र कुमार मंगलम बिश्नोई और प्रथम वर्ष का छात्र दीपेंद्र शर्मा शामिल है। ये दोनों छात्र 5 मई को नीट यूजी परीक्षा की तारीख पर हजारीबाग में मौजूद थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Twisha Sharma की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स ने सीबीआई को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
- NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर Sonam Wangchuk का अनशन जारी, Delhi Police पर गंभीर आरोप, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग तेज
- NEET Re-Exam: नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में सेंटर देने पर भड़के राहुल गांधी, कहा- आखिर ऐसा हुआ भी कैसे?
- प्रियंका चतुर्वेदी का नीट री-एग्जाम को लेकर सरकार पर बड़ा हमला, कहा-पेपर लीक माफिया ने सरकार को घुटनों पर ला दिया
- NEET Paper Leak Protest: प्रकाश राज भी उतरे ‘Cockroach Movement’ के समर्थन में, 6 जून को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
- नीट प्रश्नपत्र लीक कांड में बड़ा खुलासा, प्रधानाचार्या ने याददाश्त से तैयार किए भौतिकी के प्रश्न
अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी कथित तौर पर एक इंजीनियर पंकज कुमार द्वारा चुराए गए पेपर के लिए सॉल्वर के रूप में काम कर रहे थे, जोकि पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) पासआउट शशिकांत पासवान उर्फ शशि उर्फ पासू, कुमार और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था, जिसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था।



